फतेहपुर, अप्रैल 2 -- बिंदकी। नगर के ललौली चौराहे के समीप कुंवरपुर रोड आर्य समाज मंदिर से गुरुवार की शाम शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के ललौली चौराहा, तहसील रोड, गांधी चौराहा, बजाजा गली, फाटक बाजार, मेन बाजार, खजुहा चौराहा होते हुए मुगल रोड होकर आर्य समाज मंदिर परिसर में पहुंची। बताते हैं कि आर्य समाज का वार्षिक उत्सव तीन से पांच अप्रैल तक चलेगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में श्रवण कुमार, कृष्ण कुमार, इंद्रधर लाल, वेद प्रकाश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, डा.महेश आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...