बेगुसराय, जनवरी 30 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित आठवां आस्था राष्ट्रीय नाट्य रंग उत्सव का शुभारंभ गुरुवार की संध्या दिनकर कला भवन में भव्य रूप से हुआ। तीन दिवसीय इस नाट्य उत्सव में देश के विभिन्न शहरों की रंग संस्थाएं अपनी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को कला और संस्कृति से रूबरू कराएंगी। आयोजन के तहत कोलकाता, प्रयागराज, पटना और बेगूसराय सहित कई रंगमंचीय संस्थाओं की प्रस्तुतियां मंचित की जानी है। उत्सव के प्रथम दिन रंग रूप वैशाली, की टीम ने प्रसिद्ध नाटक "गुलाबो गुलफाम की" का मंचन किया। इस नाटक का निर्देशन अंजारुल हक ने किया जो मोईन गिरीडहवी की कहानी पर आधारित है। कलाकारों ने अपनी जीवंत अभिनय शैली से दर्शकों को बांधे रखा। नाटक में आदिल रशीद, कुणा...