साहिबगंज, अगस्त 30 -- साहिबगंज। स्थानीय सिदो कान्हू स्टेडियम में जारी तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। मौके पर एथलेटिक्स के विभिन्न स्पर्धा एवं साइक्लिंग हुआ। इस बार खेल दिवस की थीम एक घंटा खेल के मैदान में के तहत आमलोगों को कम से कम एक घंटे खेल के मैदान में आने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस : एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजनपुरस्कृत विजेता समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एथलेटिक्स के विजेता खिलाड़ियों को जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार व जिला खेल कार्यालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सह प्रधान सहायक चंद्र भूषण झा आदि ने पुरस्कृत किया। मौके पर आवासीय बालक एवं डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र , नवसृजित आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी,डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रश...