सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मत्स्यगंधा कलाग्राम सहरसा स्थित बटोही सहरसा द्वारा 7-9 मार्च के बीच तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैदेही रामायण कला महोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन सत्तरकटैया प्रखंड के मनखाही गांव में किया गया। महोत्सव का उद्घाटन नदि मित्र तथा फिजी में भारत सरकार के सांस्कृतिक राजनयिक प्रो ओम प्रकाश भारती ने किया। उद्घाटन समारोह पर रामजी मंडल ,भूतपूर्व मुखिया वीरेंद्र यादव, बटोही के सचिव डॉ महेंद्र कुमार ,समाज सेवी महेश्वर मुखिया,पन्नालाल यादव आदि मौजूद थे।अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन बटोही के सचिव डॉ महेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार और अविनाश आर्या ने किया।महोत्सव के प्रथम दिन नेपाल मोरंग से आए कलाकार ने रामायण आधारित बालन नाटक और स्थानीय कलाकार नारद...