भागलपुर, फरवरी 21 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के मधुरापुर बाजार में तीन दिवसीय रामधुन संकीर्तन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से कलश शोभायात्रा चार सौ एक कन्याओं सहित अन्य रथ से निकली। बलहा गंगाघाट पर जल भरकर शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। आयोजन समिति के अध्यक्ष दुर्गा कांत ने बताया कि रामधुन संकीर्तन का उद्धाटन उपप्रमुख अशोक कुमार यादव ने फीता काटकर किया। सीताराम के धुन से पूरे प्रखंड का माहौल भक्तिमय हो गया। मौके पर मुखिया शांति देवी, समाजसेवी कुंदन यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.