पूर्णिया, मार्च 17 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में तीन दिवसीय राजकीय बाबा दिना भद्री महोत्सव मंगलवार से शुरू होगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सुमरित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के सहयोग से 16 से 19 मार्च तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 17 मार्च को दिन के एक बजे मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत 16 मार्च की रात 12 बजे बाबा दिना भद्री की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा और विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगी। 17 मार्च की सुबह सात बजे से गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के खेल मैदान में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़, कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे मंच उद्घाटन, अतिथियों का सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.