पूर्णिया, जनवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के विवेकानन्द कॉलोनी नया टोली मंदिर में तीन दिवसीय रटन्ती काली पूजा की तैयारी कर ली गई है। यहां 17 से 19 जनवरी तीन दिनों तक मां रटन्ती काली पूजा धूमधाम से होगी। स्व. पंडित जालंधर झा के दोनों पुत्र पंडित प्रभाष चन्द्र झा एवं पंडित अशोक कुमार झा के द्वारा पूजन संपन्न होगा। इस पूजन को सफल बनाने के लिए सारी तैयारी कर ली गई है। 17 जनवरी को प्रात: 8 बजे से संकल्प ब्रहम्पूजन प्रति वर्षानुसार संकल्प पूजा शांति स्वस्त्यनादि रात्री रटन्ती काली पूजन शुरू होगा। 18 जनवरी को प्रात: 10 बजे 2 दिन तक रटन्ती काली का पूजन चंडी पाठ शांति हवन एवं रात्रि अमावश्या पूजा होगी। 19 जनवरी को प्रात: 10 बजे से 2 बजे दिन के अंदर पूजन, हवन, मूर्ति विसर्जन पुन: संध्या शांति जलाभिषेक शांतिजल रक्षा बंधन आदि होगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.