कोडरमा, दिसम्बर 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। पतंजलि हरिद्वार के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन लाराबाद स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में किया गया। सर्वप्रथम बच्चों को योग के महत्व के बारे में बताया गया कि ज्यादा ठंड में हम कैसे शरीर को स्वस्थ रखें जिसे हमारी पढ़ाई प्रभावित न हो। स्कूल में बच्चों को योगिंग जोगिंग, ताड़ासन तिर्यक ताड़ासन ,गिरवा चालन, स्कन्ध संचालन वृक्षासन कुर्सी आसान, प्राणायाम समेत कई आसान बताया गया। योग कराते हुए जिला प्रभारी चंद्र लता बरनवाल ने सभी बच्चों और शिक्षकों को योग व ध्यान,प्राणायाम से हम एक स्वस्थ शांति प्रिय, आनंद पूर्ण और प्रेम पूर्ण मानव बनने का संकल्प दिलाया। इसे सफल बनाने में निदेशक कृष्ण कुमार विकास कुमार आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...