फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- नूंह, सरसमल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत गुरुवार को तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 18 अप्रैल तक चलेगा। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन शुरू हुआ। इसमें योग सहायकों और प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का आयोजन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. यशबीर गहलावत के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पहले दिन जिले में कार्यरत आयुष योग सहायकों और योग प्रशिक्षकों को सामान्य योग प्रक्रिया के अनुसार योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य प्रशिक्षकों को योग दिवस के लिए तैयार करना और जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अधिकारियों ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.