रुडकी, जुलाई 31 -- रुड़की, संवाददाता। मेरा युवा भारत की ओर से जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने युवाओं से नेतृत्व के अनुभव साझा किए। विधायक आदेश चौहान ने लोकतांत्रिक नेतृत्व की जानकारी दी। सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने सामुदायिक विकास, युवा कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद पाण्डेय ने अनुशासन और जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भंडारी ने खेल और शारीरिक फिटनेस पर मार्गदर्शन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...