मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। झिंगहा गांव के वार्ड नंबर चार में तीन दिवसीय यज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। जगदंबा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकले श्रद्धालु झिंगहा नाशी, पहाड़चक आदि गांवों का भ्रमण करते हुए बूढ़ी गंडक घाट पहुंचकर आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जालबोझी की। वहां से कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मुख्य यजमान बाबूलाल भगत, विनोद प्रसाद कुशवाहा, प्रह्लाद प्रसाद, लालबाबू कुशवाहा, श्रीराम प्रसाद, रामबहादुर कुशवाहा, चंदन कुमार, यशवंत सिन्हा, सुजीत कुमार, शत्रुघ्न कुमार उर्फ तिवारी, मनोज ठाकुर, टुन्नी, गुड्डू, कुंदन, मोनू आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...