कानपुर, मार्च 29 -- सरसौल। महाराजपुर के नागापुर स्थित परशुराम मंदिर में अक्षय तृतीया महोत्सव को लेकर रविवार को तैयारियों की समीक्षा की गई। पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा की अगुवाई में मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि इस वर्ष नागापुर स्थित परशुराम धाम में तीन दिवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिव परिवार की स्थापना कराई जाएगी। इसके साथ ही 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा। परशुराम जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में ही सुंदरकांड का पाठ व भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा ने बताया कि यज्ञोपवीत कराने के इच्छुक बटुक आगामी नौ अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। यहां नरेंद्र शुक्ला, राजू पांडे, रामबाबू त्रिपाठी, सुनील पांडे, विमलेश शुक्ला, राजन म...