चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- बंदगांव,संवाददाता। बंदगांव बाजार परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय मंडा पूजा और मेला को लेकर ग्रामीणों की बैठक लक्ष्मी नारायण सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया आगामी 30 अप्रैल से लेकर 02 मई तक मंडा मेल सह पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 30 अप्रैल को धुआंसी ( उल्टा लटका कर नीचे आग जलाना) कार्यक्रम, 01 मई में को रात्रि छऊ नृत्य , 02 मई को आग में चलना एवं झूलन सह मेला एवं दोपहर 2 बजे से आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा। इन सभी कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए मेला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें मेला के संरक्षक रमेश सिंह, अर्जुन सिंह, किशुन मछुआ को बनाया गया। वहीं अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंहदेव एवं विवेक सिंह विक्की को सचिव सर्वसम्मती से चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में...