पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। केंद्रीय राज्यमंत्री/सांसद जितिन प्रसाद रविवार को संसदीय क्षेत्र में भ्रमण पर आएंगे। ललपुरिया, मैदना, जनकपुरी, औरैया, मडरिया, रौहतनिया में पहुंचने के बाद वे गुर गौरंगी जयतु अखंड महानाम संकीर्तन में न्यूरिया में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद वे शाहजहांपुर लौट जाएंगे। सोमवार को पूरनपुर में अशोक कालोनी, शाहगढ़, बगला मित्रसेन, अभयपुर, भैरोकला, एक वैवाहिक कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज के निकट बारात घर जाएंगे। मंगलवार को सांसद महिला जन आक्रोश पद यात्रा में शामिल होकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के आवास पर जाएंगे। इसके बाद एपीडा द्वारा बनाए जा रहे बासमती केंद्र के संदर्भ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और फिर कैचुटांडा अमरिया में जन संवाद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.