शामली, मार्च 30 -- नगर के डी.के. कॉन्वेंट स्कूल में भारत स्काउट्स/गाइड्स संस्था के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य राजकुमार ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। शिविर के दौरान जनपद शामली से आई स्काउट्स/गाइड्स अधिकारी गीता रानी व गायत्री सिंह ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को प्रार्थना, झंडा गान तथा विभिन्न स्काउट गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। लगभग पांच घंटे चले सत्र में छात्रों को स्काउटिंग से जुड़ी बेसिक जानकारी भी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.