पटना, मार्च 28 -- जैन संघ की ओर से तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का रविवार से भव्य आयोजन होगा। पटना जैन संघ के महासचिव मुकेश जैन ने बताया कि 31 मार्च को भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, कांग्रेस मैदान से निकलेगी और पीरमुहनी, राजेन्द्र पथ, एक्जीविशन रोड, ओसवाल भवन, डाकबंगला चौराहा, मौर्यालोक, बुद्धमार्ग पेट्रोल पंप, ऊपरी पुल होते हुए मीठापुर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचेगी। यह शोभा यात्रा बहुत उल्लास एवं उमंग तथा गाजे बाजे के साथ निकलेगी। इसमें सैकड़ों जैन परिवार के पुरुष और महिलाएं एवं बच्चे भाग लेंगे। जैन संघ के मीडिया सचिव एमपी जैन ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे से साहु जैन हॉल, बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स में बच्चो एवं महिलाओं द्वारा भगवान महावीर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोमवार को श्री प...