दरभंगा, मार्च 30 -- दरभंगा। इंडोर स्टेडियम, दरभंगा में बैडमिंटन अकादमी की ओर से तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप रविवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर ने किया। इनके अलावा प्रशिक्षु आईपीएस केतन अशोक, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, उप श्रामायुक्त राकेश रंजन, सहायक निदेशक दिव्यांगजन आशीष आनंद आदि भी उपस्थित रहे। बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर 10, 12, 14 ,17, 35 ,40, 45 और 50 के पुरुष और महिला का एकल और युगल आयोजन किया गया। मुख्य आयोजनकर्ता दरभंगा बैडमिंटन एकेडमी के विकास कुमार शर्मा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...