काशीपुर, सितम्बर 24 -- काशीपुर। उत्तरांचल बैंक एम्पलाइज यूनियन ने 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बैंक ग्राहकों और आम जनता से सहयोग की अपील की है। यूनियन के सहायक महामंत्री कामरेड स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि नवंबर 2022 में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। इसमें सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवा, पीएलआई का समान भुगतान समेत अन्य मांगें शामिल थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते के बावजूद सरकार और वित्त मंत्रालय के निर्णय लागू नहीं किए जाने से कर्मचारियों में रोष है। मांगों को लेकर संगठन ने चार वर्ष तक इंतजार करने के बाद 11 सितंबर 2026 को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी। यह भी पढ़ें- Bank Strike: बैंक शनिवार-रविवार को खुलेंगे? सरकार ने क...