श्रावस्ती, मई 29 -- कटरा। संवाददाता जेतवन विपश्यना ध्यान केंद्र श्रावस्ती में तीन दिवसीय बाल शिविर का आयोजन। बाल शिविर में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के 54 बालक और 55 बालिकाओं सहित कुल 109 बच्चों ने भाग लिया हैं।बाल शिविर का संचालन केंद्र आचार्या पुष्पा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें शिक्षक पवन सिंह व अंजू गौतम ने योग सिखाया। पवन सिंह ने बताया कि अनापान ध्यान जो कि श्वास के प्रति सजगता है मन को शांत और एकाग्र करने की एक सरल तकनीक है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव और चिंता दूर होती है। याददाश्त और कार्यक्षमता (फोकस) बढ़ती है और वर्तमान में इससे जीना सीखते हैं। अनापान ध्यान से प्रमुख रूप एकाग्रता में वृद्धि नियमित अभ्यास से मन का भटकाव कम होता है जिससे अध्ययन या काम में गहराई तक ध्यान लगाना आसान हो जाता है। त...