दुमका, जनवरी 29 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड के चापुड़िया आश्रम मोड़ स्थित खेल मैदान में सिदो कान्हू स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का पूर्व अध्यक्ष सपन दत्ता ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ मैच हेम्ब्रम स्टार मोना भाई एफसी और कुमिरदहा सिंहराज एफसी बीच खेला गया। यह टूर्नामेंट क्लब के आठवें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित की जा रही है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल एवं समापन समारोह 30 जनवरी को संपन्न होगा। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 70 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, जबकि तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 12-12 हजार रुपये नकद एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.