दुमका, जनवरी 27 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कुंजावोना पंचायत के गम्हरा पल्स डुमरिया मैदान तीन में सोमवार को कादम डांडी युवा क्लब गम्हरा पल्स डुमरिया की ओर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नमेंट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया। जहा मुख्य अतिथि के रूप में दुमका विधायक बसंत सोरेन, झामुमो जिला अध्यक्ष जिला शिबा बास्की,जिला सचिव निशित बरन गोलदार, जिला उपाध्यक्ष सदानंद आजाद,प्रवक्ता अब्दुल सलाम, प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बासुदेव टुडू, सचिव असित बरन गोलदार,मुखिया रनिता सोरेन आदि शामिल हुए। फुटबॉल का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर कर ग्राम प्रधान अनिल हेम्ब्रम और झामुमो पंचायत अध्यक्ष रुबेन सोरेन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...