अल्मोड़ा, दिसम्बर 11 -- अल्मोड़ा। जीआईसी लोधिया में तीन दिवसीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य सुजान सिंह चम्यान ने प्रशिक्षण का लाभ लेने की बात कही। प्रशिक्षक राजेंद्र खड़ायत ने बताया कि शिविर में शिविरार्थियों ने नियम प्रतिज्ञा के साथ गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान, अनुमान लगाना, तंबू निर्माण, अनुशासन, लीडरशिप आदि की जानकारी ली। यहां दिनेश मेहता, सुनीता मेर, हेमा बिष्ट, राजेश काण्डपाल, कुंदन राम, शक्ति प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...