गिरडीह, मार्च 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शनिवार को नेशनल बैंक फोर एग्रीकल्चर एंड रुरल डेवलपमेंट एवं जागो फाउंडेशन के सहयोग से घंघरीकुरा दुग्ध कृषक उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा बॉड्स एवं सीईओ के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्द्धन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था के बोर्ड सदस्यों और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की क्षमता को मजबूत करना तथा संस्था के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष प्रकाश, जिला विकास प्रबंधक, (नाबार्ड), दीपेंद्र सिंह जिला गव्य विकास पदाधिकारी (गव्य विकास विभाग), मो मुजाहिद अंसारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी (मत्स्य विभाग), बैद्यनाथ सचिव, जागो फाउंडेशन एवं बीएम झा आर...