हजारीबाग, अगस्त 28 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। जिला प्रशासन और हजारीबाग ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव का शुभारंभ शनिवार 29 अगस्त को सुबह 11.30 बजे होगा। महोत्सव में हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और धनबाद के खिलाड़ी भाग लेंगे। एक हजार से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है। शुक्रवार से टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समारोह में स्वागत के बाद मार्चपास्ट होगा, जिसमें प्रत्येक जिले के साथ बैंड पार्टी शामिल रहेगी। आयोजन को लेकर अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी, शिक्षक और प्रशिक्षक लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ खेलमंत्री समेत प्रमंडल के विभिन्न जिलों के अधिकारी और...