तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक
पूर्णिया, जून 15 -- बैसा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैसा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार चौधरी एवं अमौर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजराम पंडित ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उपप्रमुख फिरोज आलम, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान शिविर की तैयारियों, विभागीय समन्वय एवं जनसुविधाओं की समीक्षा की गई। बीडीओ राजकुमार चौधरी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.