सीवान, जून 15 -- दरौंदा। प्रखंड कार्यालय परिसर में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने कहा कि इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बीडीओ ने बताया कि मुख्य सचिव, बिहार एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस विशेष शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का मौके पर निष्पादन किया जाएगा। शिविर में आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी, दस्तावेजों की जांच तथा पात्र लाभुकों के बीच योजनाओं के लाभ का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: तीन दिवसीय शिविर की तैयारी पूरी शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि आम लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड...