पिथौरागढ़, मार्च 28 -- थल। नगर के पांखू इंटर कॉलेज में आज से तीन दिवसीय पुंगराऊं महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव के अध्यक्ष हरीश सिंह कार्की ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस दौरान स्टार नाईट में लोक गायक कैलाश कुमार, जितेन्द्र तोमक्याल, हंसा देवी, कृष्णा प्रसाद, ईशा मर्तोलिया रहेगी। अध्यक्ष कार्की ने स्थानीय लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...