गोड्डा, जून 12 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 जून से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। बैठक के दौरान सिविल सर्जन गोड्डा डॉ० एससी शर्मा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल गोड्डा डॉ० तारा शंकर झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती मिथिला टुडू,डॉ. ध्रुव महाजन सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मीगण मौजूद र...