मधुबनी, अक्टूबर 1 -- मधुबनी, निसं। बिहार इप्टा के तत्वावधान में सहरसा में दो से चार अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय नाट्योत्सव में मधुबनी इप्टा की टीम भी शामिल होगी।

नाट्योत्सव का आयोजन 'सच का रंगमंच: रंगों और विचारों का उत्सव' नामक नाट्योत्सव का आयोजन सहरसा के आर्यावर्त वैली पाठशाला परिसर में किया जाएगा। भागलपुर, मधुबनी, सहरसा, छपरा, पटना और कटिहार सहित विभिन्न जिलों की इप्टा टीमें नाट्य प्रस्तुतियां देंगी।

मधुबनी इप्टा का नाटक मधुबनी इप्टा की टीम की ओर से डा. वागीश कुमार झा द्वारा लिखित और रंजीत द्वारा निर्देशित नाटक 'महाभारत एक्सटेंशन' का मंचन किया जाएगा। इप्टा के सचिव रंजीत रॉय ने बताया कि नाटक के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों के बीच आम लोगों की आवाज और जिम्मेदारी को सामने रखने का प्रयास किया गया है।...