तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आ रहे सीएम योगी, दक्षिणांचल को देंगे 300 करोड़ रुपये की सौगात
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जून शनिवार को दक्षिणांचल में 295 करोड़ से अधिक की 319 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह कोहड़ा बुजुर्ग में बन कर तैयार राजकीय आईटीआई का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह गोरखपुर दौरा तीन दिवसीय है।सीएम योगी आदित्यनाथ 01 बजे गांधी इंटर कालेज महुआपार, बड़हलगंज आएंगे। यहां 295 करोड़ की लागत वाली 319 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर कमलेश पासवान राज्य मंत्री ग्रामीण विकास भारत सरकार, संजय निषाद मंत्री मत्स्य उत्तर प्रदेश, साधना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.