पूर्णिया, मार्च 9 -- रूपौली, एक संवाददाता । नगर पंचायत रूपौली के धोबगिद्धा आदर्श नगर में आयोजित तीन दिवसीय दिव्य शिव अमृत कथा का समापन हो गया। दिव्य शिव अमृत कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमर पड़ा। तीन दिवसीय दिव्य शिव अमृत कथा के वाचन के लिए हिमाचल से बुलाए गए कथा व्यास पं. पंकज हरिगोपालजी महाराज और पंजाब के जालंधर से आचार्य पं. विशाल पाराशरजी के अमृतवाणी से शिव महापुराण के अमृतमय प्रसंग, भगवान शिव की अलौकिक लीलाएं एवं रहस्य, शिव भक्ति द्वारा रोग, भय एवं संकट निवारण, शिव महिमा गान, शिव पार्वती विवाह प्रसंग, शिव अमृत वर्षा का अमृतमय कथा वाचन सुन श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। साथ पूर्णाहुति एवं भव्य महाआरती किया गया। आयोजक विवेकानंद जायसवाल उर्फ झुन्नू जायसवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इस पर विशेष ध्यान रखा गया...