हापुड़, जनवरी 10 -- डीएवी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में तीन दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप 2025-26 बालिका वर्गका भव्य शुभारंभ दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों से बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक विकास होता है तथा आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का निर्माण होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन देश के विभिन्न राज्यों से डीएवी के 60 विद्यालयों की अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग की कुल 129 बालिकाओं ने सहभागिता की। अंडर-19 आयु वर्ग की 800 मीटर तैराकी प्रतियोगिता में वेस्ट बंगाल की ओशनी प्रथम तथा महाराष्ट्र की आयुषी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। क...