तीन दिवसीय टैलेंट रियलिटी शो कार्यशाला का भव्य समापन
शामली, जून 29 -- शहर के बीएसएम स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय टैलेंट रियलिटी शो कार्यशाला का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। तीन दिनों तक चली कार्यशाला में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, चित्रकला, मॉडलिंग और मंच संचालन की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरसेवक मान, मानव प्रोडक्शन हाउस के निर्माता एवं निर्देशक संजीव सिसोदिया तथा वर्ष 2019 इंडियन हिट सॉन्ग चौंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट एवं बॉलीवुड कोरियोग्राफर जैक साइबर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता तथा उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित ने अतिथियों का स्वागत किया। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.