मेरठ, मई 2 -- तहसील कार्यालय सरधना में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर तहसीलदार ज्योति सिंह ने प्रतिभागी शिक्षकों को शपथ दिलाते हुए जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रथम बैच के प्रतिभागियों को बीआरसी केंद्र पर डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक मोहित कुमार ने प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनके सवालों का समाधान किया। उन्होंने कहा कि सटीक और पारदर्शी जनगणना के लिए तकनीकी जानकारी का सही उपयोग बेहद जरूरी है। समापन कार्यक्रम के दौरान उग्रसैन सिंह, कृष्णचंद, वेदप्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.