आरा, दिसम्बर 23 -- -सरकार के 11 साल से चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार -केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से विकसित भारत @ 2047 विषय पर होगा कार्यक्रम आरा,निज प्रतिनिधि। शहर के महाराजा कॉलेज में भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से विकसित भारत @ 2047 विषय पर 24 से 26 दिसम्बर तक तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस चित्र प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार के 11 साल से चलाए जा रहे सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी तबकों से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड, आधार सुधार, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक बीमा योजना आदि का कैंप लगाकर नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सरकार की ओर से चलाए...