गिरडीह, फरवरी 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव में मंगलवार को 3 दिवसीय चंडी पाठ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मरगोडीह गांव से शुरू होकर मरगोडीह, राताबहियार, तेलझारी गांव का भ्रमण करते हुए राताबहियार नदी पहुंची। नदी में यज्ञ के पुरोहितों ने विधि - विधान से कलश की पूजा अर्चना करवाया और कलश में जल भरवाया। पुनः कलश यात्रा मरगोडीह गांव पहुंचकर समाप्त हो गई। बता दें कि कलश यात्रा में 21 कन्याकुमारी शामिल हुई थीं। सभी कन्याकुंवारी पीले वस्त्र पहनकर धार्मिक जयघोष करते हुए कतारबद्ध होकर आगे बढ़ रही थी। श्रद्धालुओं के जयघोष से आस- पास का वातावरण भक्तिमय हो गया था। ज्ञात हो कि मरगोडीह गांव में तीन दिवसीय चंडी पाठ का आयोजन किया गया। यज्ञ के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ चंडी पाठ का शुभारंभ किया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.