किशनगंज, फरवरी 11 -- दिघलबैंक। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर तालगाछ में संकुल स्तरीय विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक अंजार आलम, प्रशिक्षक असलम अनवर, प्रशिक्षिका ललिता कुमारी तथा संकुल समन्वयक राज कुमार दास द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक असलम अनवर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को स्कूल प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 10 से 12 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागियों को विद्यालय संचालन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.