कटिहार, फरवरी 28 -- समेली ,एक संवाददाता काम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलहरिया में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन संकुल संचालक सह समन्वयक मृत्युंजयम, राजकुमार सहित विद्यालय समिति सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, छात्र उपस्थिति बढ़ाने, मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास योजनाओं की निगरानी संबंधी जानकारी प्रदान करना है। कुशल प्रशिक्षक कुमार गौरव एवं संतोष कुमार ने विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका, अधिकार एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर प्रधानाध्यापक दीपक कुमार, संगीता कुमारी, रमन कुमार पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

ह...