झांसी, अगस्त 30 -- झांसी। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बुविवि में मेजर ध्यानचंद इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन हुआ। आयोजित मिनी मैराथन में लगभग 42 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल, फिटनेस, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत 28 एवं 29 अगस्त को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के विभिन्न चरणों के मुकाबले हुए। 29 अगस्त को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के बाद पुरुष वर्ग में अथर्व चतुर्वेदी प्रथम, रामप्रकाश द्वितीय एवं प्रतीक तृतीय तथा महिला वर्ग में काव्या साहू प्रथम एवं समृद्धि राय द्वितीय रहीं। यह भी पढ़ें- आर्ट्स संकाय ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप, बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिला सम्मान म...