झांसी, मार्च 16 -- झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय में तीन दिवसीय सत्र 2025-26 की 67वीं वार्षिक खेलकूद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताऐं आरंभ हुई। आज सोमवार को ध्यानचंद स्टेडियम में छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी झांसी चित्रकूट धाम मंडल के प्रो सुशील बाबू का प्राचार्य प्रोटी के शर्मा, कीड़ाधिकारी, उपकीड़ाधिकारी, प्रो विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों द्वारा मात्र्यापण कर स्वागत किया। आज के खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन बद्रीप्रसाद सेन व निर्भय कुमार ने किया। छात्र-छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक एवं रिले इत्यादि प्रतियोगिताओं को निर्णायकों के सहयोग से सफलतापूर्वक कराया। निर्णायकों में प्रो सुरभि यादव, प्रो डीडीगुप्ता, प्रो मुकेश श्रीवास्तव, प्रो एमए अंसार...