कोडरमा, अप्रैल 8 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में बुधवार की शाम तीन दिवसीय कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 ट्रॉफी टूर प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया। इसके एक दिन पूर्वरोड शो के जरिए न केवल टूर्नामेंट की चमक बिखेरी गई, बल्कि खेल के प्रति जिले के युवाओं के जुनून को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम का आगाज होटल सूर्य से हुआ, जहां कोडरमा जिला कबड्डी संघ की संरक्षक संगीता शर्मा व अन्य गणमान्य सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर इस सफर को रवाना किया। यह रोड शो झुमरी तिलैया के मुख्य झंडा चौक से होते हुए कार्यक्रम आयोजन स्थल पहुंची। पूरे जुलूस में सबसे आगे विजेता टीम को दी जाने वाली चमचमाती ट्रॉफी आकर्षण का केंद्र रही। पहले दिन उदघाटन मैच मॉडर्न मरिकल्स बनाम सेक्रेड टाइटल्स के बीच खेला गया।11 टीमें हो रही शामिल : इस बार का सीजन बेहद खास होने वाला है क्यो...