कोडरमा, अप्रैल 5 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में तीन दिवसीय तीन दिवसीय कबड्डी लीग सीजन-2 प्रतियोगिता का आयोजन आठ मार्च से किया गया है। इसको लेकर रविवार को आयोजक समिति व जिला कबड्डी संघ ने के द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से समिति के चेयरमैन विशाल सिंह, वाइस चेयरमैन आदित्य राज, टेक्निकल इंचार्ज कुंदन कुमार राणा, कोडरमा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, तकनीकी सदस्य राजू रंजन सिन्हा, आयोजन समिति के सदस्य अमृत वर्मा के साथ-साथ उपस्थित थे। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि खिलाड़ियों का तीन फेस में ट्रायल लिया गया जिसे कोडरमा सहित झारखंड राज्य के विभिन्न जालों से खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कोडरमा कबड्डी लीग सीज़न 2 के में पहली बार ऑक्शन के जरिए खिलाड़ी टीम...