मुजफ्फरपुर, मई 13 -- फोटो सीएमएस पर सरैया। प्रखंड कार्यालय के समीप आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ मेला परिसर में बुधवार की शाम तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का विधायक शंकर प्रसाद यादव एवं किन्नर लीडर पुष्पा सिंह ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत 14 राज्यों व नेपाल से आए करीब ढाई दर्जन महिला व पुरुष पहलवान भाग ले रहे हैं। विधायक ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन खेल परंपरा है, जिसे बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। वहीं, किन्नर पुष्पा सिंह ने कुश्ती को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राय ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को महिला पहलवान दमखम दिखाएंगी। इस मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पुत्र अभिजीत गौतम, पुष्कर गौतम, मोतीलाल शुक्ला, अनिल राउत, सुरें...