गिरडीह, मार्च 11 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि ताराटांड़ के भंडारीडीह में तीन दिवसीय मां मथुरासिनी पुज्नोतसव को लेकर बुधवार को सुबह गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जहानाबाद से आये पंडित अखिलेश पांडेय मुख्य अजमान विरेन्द्र राम एवं उषा देवी की अगुवाई में शामिल महिलाएं व पुरुष पुजा स्थल से मोहलीडीह क्षेत्र भ्रमण करते हुए बड़की नदी पहुंची। जहां पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद कलश में जल भरा और उसी रास्ते से वापस शोभायात्रा पुजा स्थल पहुंचे। इस दौरान माहुरी समाज के महिला-पुरुषो ने लाल-पीले परिधान पहने थे। शोभायात्रा के दौरान श्रदालु महिलाएं कतारबद्ध होकर मां मथुरासिनी देवी के जयकारे के साथ शोभायात्रा में चल रही थी। इससे पुरा माहौल भक्तिमय हो गया था। पुजा स्थल पर मां मथुरासिनी दे...