खगडि़या, अप्रैल 28 -- चौथम। एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत करुआमोड़ जाने वाली सड़क स्थित एक विवाह भवन में आयोजित तीन दिवसीय ओशो योग, संगीत एवं ध्यान शिविर का भव्य समापन सोमवार को हो गया। शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम सत्र में संगीत साधना के साथ हुई, जिसके बाद ओशो परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान गाजे-बाजे के साथ ओशो परिवार के सदस्य भजनों पर झूमते नजर आए। विशेष रूप से 'ओशो तेरे उपवन में आनंद ही आनंद है' भजन पर श्रद्धालु थिरकते हुए पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए सहभागिता की। इस आयोजन में काठमांडू नेपाल से आए स्वामी तथागत आनंद के नेतृत्व में स्वामी देव प्रहलाद उर्फ जितेंद्र सर, स्वामी ध्यान अमन, स्वामी भिक्षु प्रेमसाग...