उन्नाव, जुलाई 1 -- सफीपुर। खानकाह सफविया सफीपुर शरीफ में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उर्स-ए-सफवी 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंगलवार शाम साहिब-ए-सज्जादा हज़रत नवाज़िश मोहम्मद फ़ारूक़ी सफ़वी एवं नायब साहिब-ए-सज्जादा हज़रत अफ़ज़ाल मोहम्मद फ़ारूक़ी सफ़वी की अध्यक्षता में बज़्म-ए-सफ़विया के पदाधिकारियों व ख़िदमतगारों की बैठक हुई। जिसमें उर्स की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उर्स-ए-मुबारक के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, ज़ायरीन की सुविधाओं, अतिथियों के स्वागत, धार्मिक आयोजनों तथा अनुशासन बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पांच से सात जुलाई तक चलने वाले उर्स-ए-सफ़वी में प्रतिदिन क़ुरआनख़्वानी, मजार शरीफ का गुस्ल, जुलूस-ए-चादर, महफलि-ए-समा, कुल शरीफ, फातेहा और शब-ए-चरागां सहित विभिन्न धार्मि...