लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) की ओर से बुधवार से तीन दिवसीय उप्र कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में इसका आयोजन किया जाएगा। उपकार के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि समारोह में उप्र कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित 15 वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...