सोनभद्र, जुलाई 18 -- घोरावल। विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग काशी प्रान्त गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प घोरावल एवं महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान नौगढ़ के आचार्यों का तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 17 जुलाई से होगा। वर्ग 12 सत्रों में चलेगा और रविवार 19 जुलाई को समाप्त होगा। इसमें 3 विद्यालयों एवं 2 छात्रावासों के कुल 22 आचार्य एवं आचार्य बहने प्रतिभागी हैं। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...