मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- गायघाट। लदौर पंचायत के बलहा हनुमान मंदिर में रामनवमी पर तीन दिवसीय अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। आचार्य वरुण कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। हिंद सोसायटी क्लब के अध्यक्ष रोशन कुमार, समाजसेवी सुखा सहनी, रामसुंदर सहनी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, देवांजी पासवान आदि लोगों ने बताया कि अष्टयाम का समापन 29 मार्च को होना है। समाजसेवी ओंकार प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया दीपक कुमार झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...