कटिहार, अप्रैल 13 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन व भव्य रासलीला के सफल आयोजन को लेकर रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में लगभग 501 की संख्या में कुंवारी कन्याएं सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर कलश रख भगवान श्रीराम के नारों के साथ पोखरिया से कालीगंज छठ घाट में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर दहियारगंज, गजिया, हसनगंज के रास्ते विभिन्न टोले मोहल्ले का भ्रमण करते हुए पुनः पोखरिया यज्ञ स्थल पहुंच समाप्त हुई। मौके पर मुखिया रानी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, सरपंच अनिल मंडल सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि तीन दिवसीय 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन व भव्य रासलीला का आयोजन किया गया है। जिसमें कई प्रांतों के कृतन मंडली व...